फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Oct 2023 01:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : फैक्टरी में एक मजदूर की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में प्लास्टिक की फैक्टरी में मामूली विवाद के बाद एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को धारदार हथियार से गोद डाला। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परतापुर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


परतापुर दिल्ली रोड उद्योगपुरम स्थित राधे प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले इंदिरापुरम निवासी इम्तियाज का साथ काम करने वाले आशु से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आशु ने इम्तियाज को प्लास्टिक काटने वाले धारदार हथियार से गोद डाला।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने घायल इम्तियाज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परतापुर थाने में हत्या की तहरीर दे दी। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें