फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये वापस मांगने पर युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बराल परतापुर गांव में शनिवार शाम उधार के रुपये मांगने पर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी भुगतने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


संजय निवासी बराल परतापुर ने बताया कि उनका भतीजा शुभम शनिवार शाम अमित के घेर में बैठा था। इसी दौरान अंकित और उसका भाई विक्रांत वहां पहुंचे और शुभम पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अंकित ने चाकू से शुभम पर पीछे से वार कर दिया। संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले अंकित ने शुभम से तीस हजार रुपये उधार लिए थे शुभम ने वापस मांगे तो उसने देने से इन्कार कर दिया था जिस पर शुभम ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। इसी रंजिश को लेकर अंकित ने अपने भाई के साथ मिलकर शुभम पर हमला किया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें