फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर वापस लौटा छात्र, घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Thu, 13 Feb 2020 10:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के फैलने पर एमबीबीएस का एक छात्र नहटौर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जांच में छात्र पूरी तरह स्वस्थ मिला।

विज्ञापन


नहटौर के मोहल्ला जिगर कॉलोनी निवासी युवक चीन के कुनमिन छैनगांन युगांन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज से मेडिसीन में एमबीबीएस (तृतीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा है। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर वह अपनी पढ़ाई छोड़कर नहटौर अपने घर आया है। वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचा। हवाई अड्डे पर चिकित्सकीय टीम द्वारा उसकी जांच की गई। स्वस्थ पाए जाने पर उसे घर भेजा गया।

यह भी पढ़ें: यूपी के बिजनौर में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरचरण के नेतृत्व में एआरओ रोहताश रघुवंशी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। टीम ने बुखार, खांसी और श्वांस संबंधी जांच की। जांच में छात्र पूरी तरह स्वस्थ मिला। डॉ. गुरचरण ने बताया कि जांच में छात्र स्वस्थ पाया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें