मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के भरत विहार कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक युवक अपने ताऊ अमरीश शर्मा के रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यश शर्मा (20) पुत्र रवि शर्मा ने मंगलवार शाम के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ताऊ अमरीश ने बताया कि यश शाम पांच बजे खाना खाकर अपने कमरे में लेटने चला गया था। कुछ देर बाद यश शर्मा की दादी कृष्णा देवी उसको बुलाने के लिए गई, लेकिन बहुत देर तक गेट बजाने के बाद भी गेट नहीं खुला।
इसके बाद दादी ने परिजनों को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर देखा तो यश शर्मा पंखे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।