फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ततीना में संघर्ष, एक युवक को गोली लगी, पांच लोग घायल

Thu, 06 Oct 2022 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ स्थित मवाना के गांव ततीना में देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने तथा फायर करने का आरोप लगाया है। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के भी चार लोग घायल हुए हैं। गोली से घायल व्यक्ति को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना गांव के ततीना निवासी प्रदीप पुत्र जगबीर ने बताया कि बुधवार शाम वह मवाना से अपने कुछ साथियों के साथ रामलीला देखकर गांव लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर आरोपियों ने अपने घर के सामने उन्हें रोक लिया तथा लाठी डंडों से हमला बोल दिया। फायर किया गया, जिसमें गोली लगने से प्रदीप घायल हो गया।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि सुबह के समय नाली बंद करने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। आरोपियों ने भुगत लेने की धमकी दी थी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: बेहट में हाईवे पर यात्री बस- क्रेटा कार व स्कूटी टकराई, तीन की मौत
विज्ञापन


दूसरे पक्ष का कहना है कि वह लोग रामलीला देखकर गांव लौट रहे थे। आरोपी पक्ष की पहले से ही तैयारी थी। जैसे ही वे गांव में पहुंचे उन पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें ओमप्रकाश, वेदू, ग्राम प्रधान हरीश और देवेंद्र सिंह घायल हो गए। इन लोगों ने बताया कि एक मजदूर से आरोपी पक्ष जबरन काम करा रहे थे, जिसका विरोध किया तो शाम के समय उन पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


कार ने बोगी में टक्कर मारी, चार घायल
मवाना के हस्तिनापुर से रामलीला देखकर गांव गणेशपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोगी में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बोगी क्षतिग्रस्त हो गई तथा बोगी में सवार लोग घायल हो गए।
गांव गणेशपुर निवासी बबीता, मीना, हिमांशु, शिवा आदि बोगी में सवार होकर हस्तिनापुर रामलीला देखने गए थे।

बुधवार देर शाम रामलीला देखने के बाद बोगी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। तेज गति से आ रही कार ने पीछे से बोगी में टक्कर मार दी, जिससे बोगी में सवार बबीता, मीना, हिमांशु व शिवा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
मवाना के मुबारिकपुर मार्ग पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर 108 एबुलेंस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देवीराम पुत्र हरिकिशन निवासी रानी नंगला के रूप में हुई। बताया गया कि किसी कार्य से वह बाइक पर मवाना आया था। मौके पर उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी मिली है। पुलिस का कहना है कि संभवत: किसी वाहन से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें