फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी थाना क्षेत्र में नाजिम पर कुछ युवकों ने कहासुनी होने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस एक आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर गड्ढे वाली मस्जिद निवासी नाजिम सोमवार को अपने दोस्त अयान के साथ मजीदनगर में वॉशिंग मशीन रिपेयर करने के लिए गया था। वहीं उसकी शादाब व साद से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की आरोपियों ने फोन करके अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया। नाजिम की गर्दन व सीने पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीड़ित के भाई इमरान ने शादाब, साद व अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम मामूरपुर देदवा में शराब पीने का विरोध करने पर दंपती से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। मामूरपुर निवासी सोहनबीर ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी ट्यूबवेल पर कई बार चोरी हो चुकी है। कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले तीन युवक उनकी ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और उन लोगों का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसकी सूचना डायल 112 व थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की मगर उनको गिरफ्तार नहीं किया। एसएसपी ने इंचौली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें