तीन तलाक को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए सख्त कानून का असर दिखाई नहीं दे रहा है। सख्ती के बावजूद लगातार तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।