संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार गांव नगला राठी निवासी आसिफ (30) को हार्ट अटैक आ गया। इस कारण आरिफ बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक गिर गई। बाइक गिरने से आसिफ और उसकी बहन मुस्कान घायल हो गए। दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिश्तेदार फुरकान ने बताया कि आसिफ अपनी बहन मुस्कान को बाइक पर लेकर सुरानी गांव से अपने गांव लौट रहा था। मटौर गांव के पास अचानक हार्ट अटैक आने से वह बाइक लेकर गिर गया। इस कारण दोनों घायल हो गए। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने घायल आसिफ की गंभीर हालत को देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां युवक का उपचार चल रहा है। फुरकान के अनुसार निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि आसिफ को बाइक पर चलने के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके चलते वह गिरकर घायल हुआ।