-चार आरोपियों पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में चार आरोपियों ने दोपहर के समय घर के बाहर खड़े युवक अरबाज पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से युवक लहूलुहान हो गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अरबाज पुत्र खर्शीद, सोनू, शाहरुख व आदिल के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस ने एक आरोपी अरबाज को को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फतेहउल्लापुर रोड पानी की टंकी निवासी शाहरुख ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया उसका भाई अरबाज दोपहर के समय घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच जाकिर कॉलोनी निवासी चारों आरोपी उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से अरबाज पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।