फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूटी पर बैठे युवक को टक्कर मारी, बरातियों ने कार चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सोमवार रात एक बैंक्वेट हाॅल के बाहर स्कूटी पर बैठे हाशिमपुरा के जुनैद को कार सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक को पीटा। कार पर आगे पुलिस और पीछे दरोगाजी का स्टीकर लगा हुआ है। अस्पताल में जुनैद के दोस्त ने कार चालक पर पिस्टल तान दी। घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर हमसफर पैलेस में सोमवार रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी मोहम्मद वसीम बरात पहुंची थी। वसीम का निकाह कोतवाली थाना क्षेत्र शाहपीर गेट के रहने वाले रियाजुद्दीन की बेटी से होना था। सोमवार देर रात करीब एक बजे दोनों परिवार के लोग निकाह की तैयारी में थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हाशिमपुरा का रहने वाला जुनैद मंडप के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठा था।
तभी पुलिस का स्टीकर लगी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडप में मौजूद लोग बाहर आ गए और चालक को कार से खींचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोग घायल जुनैद को लेकर हापुड़ रोड स्थित जौहर हॉस्पिटल पहुंचा। इस दौरान जुनैद के साथी भी हॉस्पिटल में पहुंच गए और कार चालक की हॉस्पिटल के अंदर जमकर पिटाई कर दी। जिससे हॉस्पिटल के स्टाफ, मरीज और तीमारदारों में भी अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक ने घटना की सूचना और तहरीर पुलिस को दी। लेकिन घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक से भी पूछताछ कर रही है।

नौचंदी और लोहियानगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी

शादी हमसफर पैलेस में थी। जो नौचंदी थाना क्षेत्र में आता है। जबकि जौहर हॉस्पिटल लोहिया नगर थाना क्षेत्र में है। इस वजह से दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में उच्चाधिकारियों ने नौचंदी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें