पुलिस के मुताबिक, जलीकोठी निवासी महिला ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह अपने पति के साथ अपनी बीमार ननद को देखने के लिए भूमिया के पुल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला का भतीजा उसके घर पर आया और घर से नाबालिग बेटी को अपनी बुआ के घर ले गया। जहां आरोपी ने तमंचे की नोंक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। वहीं, बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर आरोपी के घर पहुंचे। किशोरी की मां ने बताया कि उस समय आरोपी के परिजनों ने मिन्नतें करते हुए आरोपी का निकाह किशोरी से कराने का वादा किया। लेकिन, दो दिन बाद ही आरोपी ने किशोरी के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया।