फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाह समारोह से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। विवाह समारोह से लौट रहे गांव नगली आजड़ निवासी ओमकार पर सोमवार देर रात गांव के ही तीन ग्रामीणों ने कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। विफल होने पर फायर झोंका, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला बोलते हुए जमकर पीटा। अधमरी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित ओमकार ने दौराला थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शादी समारोह से गांव में पैदल लौट रहा था। शाहपुर स्थित बाग के पास पहुंचने पर एक कार उसके पास आकर रुकी और टक्कर मारने का प्रयास किया। कार में गांव के ही तीन ग्रामीण बैठे हुए थे। ओमकार के विरोध करने पर एक ग्रामीण ने पीड़ित पर फायर झोंक दिया। हालांकि, गोली पास से निकल गई। तीनों आरोपियों ने ओमकार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। राहगीरों ने ओमकार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद थाने पहुंचकर पीड़ित ने जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें