फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे के पासरिविवार दोपहर बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार शमशाद निवासी पल्लवपुरम की मौत हो गई, जबकि सलीम निवासी पल्लवपुरम घायल हो गया। बाद में लोगों ने बस चालक को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पल्लवुरम के रहने वाले दोनो दोस्त दिल्ली रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से शमशाद की मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोपी बस चालक की पिटाई करते हुए बस में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से बस चालक को बाहर निकाला और हवालात में बंद कर दिया। मृतक के परिजनों ने सदर बाजार थाने में हंगामा कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बस चालक विनोद कुमार नवासी काठ गोदाम नैनीताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें