रोहटा। अरविंद का फाइल फोटो। परिजन
रोहटा। अरनावली गांव में पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को 40 वर्षीय अरविंद पुत्र ब्रह्मदत्त शर्मा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
अरनावली गांव निवासी अरविंद का परिवार में किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात भी इसी तरह का विवाद हुआ, जिससे परेशान होकर अरविंद ने यह कदम उठाया। रात में सोने के बहाने वह अपने कमरे में गए और अंदर से कुंडी बंद कर छत में लगे कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।
शुक्रवार सुबह जब अरविंद लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अरविंद को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की।