फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने लिया आनंद

विज्ञापन
रोहटा। गांव पूठखास में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। गांव पूठखास में शुक्रवार को एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन और भाजपा नेता सत्येंद्र भराला ने संयुक्त रूप से किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। दंगल की पहली कुश्ती अनुज करनावल और सतीश दाहा के बीच लड़ी गई। कड़े मुकाबले के बाद सतीश ने अनुज को हराकर इनाम जीता। इसके अलावा वंश पहलवान ने शाहरुख को पराजित किया, जबकि विपिन गोटका ने रोहित को हराकर जीत अपने नाम की। दंगल में कई अन्य रोमांचक छोटी-बड़ी कुश्तियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर भाजपा नेता सत्येंद्र भराला ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल संस्कृति को संजीवनी देने का काम करते हैं और समाज में आपसी भाईचारा भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें