जानीखुर्द। गांव सिसौला में सुसराल आए एक युवक को आधा दर्जन व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ निवासी दिलदार की गांव सिसौला में सुसराल है। वह सोमवार को सुसराल आया था। इस दौरान उसकी गांव सिसौला के आधा दर्जन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी पांचली में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर पीड़ित ने जानी थाने में आरोपियों के खिलाफ दी है।