उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक ने गुरुवार को कोतवाली में जहर खा लिया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानिए पूरा मामला
बलवा गांव निवासी जीशान ने कुछ दिन पहले कोतवाली में शिकायत की थी। जीशान का कहना था कि तीन युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कोतवाली में शिकायत करने के बाद जीशान के परिजन सहारनपुर में एक आरोपी के घर ननौता पुलिस को लेकर पहुंचे थे। जीशान के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर शामली पुलिस को सौंप दिया था।
वहीं जीशान को जब यह पता चला कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है तो वह कोतवाली पहुंचा। इस दौरान जीशान ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ही जहर खा लिया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
आरोप है कि सहारनपुर के नानौता के गांव माधोपुर निवासी सलीम, शामली के बलवा गांव निवासी आरिफ और गालिब करीब डेढ़ महीने से जीशान को धमकी दे रहे थे। जीशान ने कोतवाली में शिकायत की थी। दो दिन पहले जीशान के परिजनों ने सलीम को पुलिस को सौंपा था। वहीं गुरुवार सुबह जीशान को पता चला कि पुलिस ने सलीम को छोड़ दिया तो इसी बात से नाराज होकर जीशान कोतवाली पहुंचा, वहां जीशान की पुलिस से बहस भी हुई। इसके बाद जीशान ने कोतवाली में ही जहर खा लिया।
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, बागपत के ग्रामीणों का दावा- 24 घंटे के भीतर गई पांच की जान, जांच शुरू
जीशान के भाई अब्बास ने बताया कि उसने थाना परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। जीशान का उपचार चल रहा है। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण का कहना है कि अभी युवक का उपचार चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/