सरधना। तहसील मुख्यालय पर मांगों को लेकर चल रहा लेखपालों का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्य बाधित हैं। लेखपालों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, धरना जारी रहेगा। लेखपालों के मुताबिक वह पूरी ईमानदारी के साथ काम करते हैं। फिर भी लेखपालों की मांगे कई वर्षों से लंबित हैं। जिन पर सुनाई नहीं हो रही है। दबाव बनाने के लिए अधिकारी लेखपालों के स्थानांतरण कर रहे हैं। मगर उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। इस दौरान अध्यक्ष मनवीर सिंह, सचिव सुरेश शर्मा, रामलाल, हरिदास, नरेश कुमार व सुजाता आदि शामिल रहे।