मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस के नृत्य विभाग अध्यक्ष प्रो. विधि नागर ने सौंदर्य शास्त्र की सूक्ष्मताओं को दर्शकों के दृष्टिकोण से समझाया। प्रो. नागर ने कहा कि सौंदर्य का अनुभव केवल आंखों से नहीं, बल्कि हमारी पांचों ज्ञानेंद्रियों के माध्यम से होता है।
ऑप्टोमेट्री छात्रों के भविष्य के लिए हुआ समझौता ज्ञापन
विश्वविद्यालय के सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर के ऑप्टोमेट्री विभाग ने छात्रों के शैक्षणिक प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के अवसरों को बढ़ाने के लिए विजुअल आईज़ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, प्रो. पंकज किशोर मिश्रा, विजुअल आईज के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. राजीव प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद