मवाना। शिवपुरी कॉलोनी में ट्यूशन से घर लौट रहे बच्चों के बीच हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता पूजा निवासी शिवपुरी कॉलोनी ने मवाना थाना में दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उसका बेटा अखिल ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में प्रेमनगर बिजलीघर के पीछे का रहने वाला आरोपी लड़का उसके पुत्र के साथ बेवजह झगड़ा करने लगा। जब वह मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने बेटे को समझाने के लिए कहा, तो आरोपी ने उलटे उसके साथ ही गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की, जिससे उसको चोटें आई हैं। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपी को पुलिस थाने में ले आई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
-