फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने गांधी के आर्थिक दर्शन पर रखे विचार

विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को अंतरविभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। संस्था
विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को अर्थशास्त्र एवं इतिहास विभाग की ओर से अंतरविभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन डॉ. विदुषी त्यागी और डॉ. राजेश्वरी के निर्देशन में हुआ। छात्राओं ने महात्मा गांधी के आर्थिक दर्शन, मानव कल्याण, समानता और विकास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। विशाखा, बुलबुल, सोनाली, सानिया वकील, गुलसबा, खुशनुमा, शैली, शबी, योगिता, शहरीन और सुहालिया ने अपने आलेख प्रस्तुत किए। छात्राओं ने गांधी के आर्थिक विचारों को सामाजिक समानता और मानव कल्याण से जोड़ते हुए उनके विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। सेमिनार में शिक्षकों और छात्राओं ने भी विषय से जुड़े विचारों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी के आर्थिक दर्शन में मानव कल्याण, समानता और समाज के अंतिम व्यक्ति के हित को विशेष महत्व दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल, शाइन, सोनिया, रंजना, शहला अंसारी और शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें