फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम संग ऑटो में जा रही महिला से छेड़छाड़, खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर ऑटो में पांच साल के मासूम बेटे को लेकर मोदीनगर से परतापुर आ रही महिला से केटीएम बाइक सवार आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि युवकों ने महिला को ऑटो से खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी महिला अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ ऑटो से परतापुर के गगोल रोड पर अपनी बहन के यहां आ रही थी। भूड़बराल के पास मुंह पर रूमाल बांधे पल्सर और केटीएम बाइक सवार चार युवकों ने ऑटो से पीछा करना शुरू कर दिया। युवकों ने महिला को अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया। युवकों की हरकतों को देखते हुए ऑटो चालक ने रफ्तार तेज कर ऑटो को परतापुर ओवरब्रिज के पास रोक लिया और लोगों को एकत्र किया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर जैसे ही पीटना शुरू किया, तो केटीएम सवार अन्य आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें