फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम ने 25 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका की टीम ने अशोक की लाट चौकी के पास छापा मारा। एक सब्जी विक्रेता की दुकान से करीब 25 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। सड़क के एक हिस्से पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास महादेव निवासी सब्जी विक्रेता कुक्कू की दुकान पर छापा मारा। ईओ ने 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए तो मौके पर पहुंचे एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने कार्रवाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन पालिका टीम कार्रवाई में लगी रही। कार्यकर्ता ने भाजपा के जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों से फोन पर बात कराई। इसके बाद टीम ने चालान करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सब्जी विक्रेता के विरोध करने पर पालिका कर्मियों ने मौके पर रिकॉर्ड किया गया वीडियो सुबूत के तौर पर दिखाया।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी में नियमानुसार ही कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें