इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा ने बताया कि मंजू ने फोन कर प्रमोद को बुलाया था। प्रमोद तमंचा लेकर ऋषिपाल के घर पहुंचा। जहां पर ऋषिपाल सोया हुआ था। प्रमोद ने सीने से सटाकर ऋषिपाल को गोली मारी। प्रमोद वारदात करके आसानी से चला गया। मंजू ने काफी देर बाद शोर मचाया।
पूछताछ में शक गहराया
इंस्पेक्टर दौराला ने ऋषिपाल की पत्नी पुत्रवधू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सास-बहू के बयानों में विरोधाभास होने पर पुलिस का शक गहरा गया। एसपी सिटी ने पूछताछ की तो मंजू ने प्रमोद का नाम बताया।
मकान का भी था विवाद
हत्या के बाद मौके पर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही ऋषिपाल ने पास की एक कॉलोनी में अपने एक मकान का सौदा किया था। जिसके बयाने के चार लाख रुपये मिले थे। लेकिन अभी बैनामा नहीं हुआ था। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। ऋषिपाल प्रॉपर्टी बेचने की बात कह रहा था, जिसका उसकी पत्नी, बेटा व पुत्रवधू विरोध कर रहे थे।
बताया गया कि ऋषिपाल ने अपने गांव की जमीन बेचकर यहां रहना शुरु किया था, जिसका उसके दो भाइयों ने काफी विरोध किया था। लेकिन फिर भी वह नही माना। उसकी अपने भाइयों से नहीं बनती थी। घटना के बाद उसके भाइयों को सूचना दी गई तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया।
दौराला व मवाना थाने में दर्ज थे कई मुकदमे
पुलिस ने बताया कि ऋषिपाल पर दौराला और मवाना थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मवाना थाने में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में उसे सजा होने की संभावना थी। घटना की जानकारी मिलने पर ऋषिपाल की मां ज्ञानदेवी पहुंची, जिसका रो रोकर बुरा हाल है।
पत्नी ने कराई हत्या
ऋषिपाल की हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी को बुलाकर कराई है। महिला ने वारदात करना बताया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का सही खुलासा होगा।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/