फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले महिला ने प्रेमी के साथ रची साजिश, फिर पति को रास्ते से हटाया, खुलासा होने पर कबूला जुर्म

Thu, 19 Mar 2020 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के चांदपुर क्षेत्र में चार दिन पहले सिंह राज सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात संजय कुमार के मुताबिक चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी सिंह राज सिंह (27) की 14 मार्च की रात गांव से कुछ दूरी पर हत्या करके शव मंडी धनौरा रोड पर सड़क किनारे डाल दिया था। सिंह राज सिंह के भाई सुशील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पास के ही गांव केलनपुर निवासी शिवानी से चार साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी व उसके प्रेमी गांव बागड़पुर निवासी देवेंद्र उर्फ बच्चू को चांदपुर बस स्टैंड के पास से दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या का पूरा राज उगल दिया। 

यह भी पढ़ें: प्लानिंग से किया था दंपती का कत्ल, डायरी से खुला राज, हत्यारों ने कबूला जुर्म, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि सिंह राज सिंह चांदपुर के एक ज्वेलर्स की गाड़ी चलाता था। मृतक व उसके बीच गहरी मित्रता थी। देवेंद्र मृतक के घर खूब आता जाता था। इस दौरान उसकी पत्नी शिवानी से नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। इसका पता चलने पर सिंह राज सिंह शिवानी से मारपीट करने लगा। उसने देवेंद्र व शिवानी को भुगत लेने की धमकी दी। शिवानी पिछले एक माह से मायके केलनपुर गई हुई थी। शिवानी के कहने पर देवेंद्र ने 14 मार्च की रात सिंह राज सिंह को घर से बुलाया और थोडी दूर ले जाने पर चारा काटने की मशीन के हत्थे से शराब के नशे में धुत सिंह राज सिंह पर हमला किया। भागने पर जैकेट पकड़कर पीछे से गर्दन पर हत्थे से वार कर सिंह राज सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने देवेंद्र के पास से हत्या में प्रयुक्त हत्था भी बरामद किया। 
विज्ञापन


हत्या के बाद पुलिस को उलझाती रही शिवानी
शिवानी हत्या के बाद पुलिस को उलझाती रही ताकि उस पर हत्या का शक नहीं जाए। सीओ चांदपुर राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक के मुताबिक हत्या के बाद शिवानी ने अपने पति सिंह राज सिंह पर किसी युवती से संबंध होने के आरोप लगाए। कहा कि वह बीए पास हैं। पति हाई स्कूल तक पढ़ा है। रोज पति शराब पीकर मारपीट करता है। उसकी हरकतों से वह भी तंग आ चुकी है। पुलिस को शिवानी पर शक हुआ। पुलिस ने शिवानी का मोबाइल लेकर खंगाला तो देवेंद्र के साथ शिवानी के जींस पहने फोटो मिले। पुलिस को तभी शक हो गया कि शिवानी के पति की हत्या में उसका हाथ है। शिवानी के ढाई साल की एक बेटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें