आखिर किसके भरोसे छोड़ी थी महिला
पीड़िता को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस छोड़कर चली गई थी। यही गलती गाजियाबाद और मेरठ की पुलिस ने की। पहले मोदीनगर पुलिस ने मेडिकल छोड़ा तो पीड़िता अस्पताल से भाग गई और फिर हारमनी होटल के पास गाड़ी के नीचे बेहोशी हालत में मिली। नौचंदी पुलिस भी पीड़िता को छोड़ कर आ गई। वह फिर अस्पताल से भाग गई, जोकि सोमवार की रात यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर बेहोश मिली। सवाल उठता है कि आखिर अस्पताल में लावारिस की तरह पीड़िता को क्यों छोड़ा जा रहा है।
एक महिला दो बार बेहोशी की हालत में मिली है। महिला को टीपी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा। प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म नहीं हुआ और न ही उसे अगवा किया गया।
- अजय साहनी, एसएसपी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/