वहीं, मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में थाना सरधना के गांव छुर निवासी मृतक महिला के भाई कपिल पुत्र हरबीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रूबी उर्फ झुमकी की शादी 2015 में आदेश उर्फ मोंटी पुत्र सुक्रम पाल सिंह निवासी गांव भैंसा उर्फ भीष्म नगर के साथ हुई थी। उन्होंने बहन की शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन रूबी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए परेशान करते थे। दहेज में बाइक व रुपयों की मांग करते थे।
इस मामले में कपिल ने रूबी के पति, देवर और सास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि, अभी तक यह मामला दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें