फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। महादेव गांव में बुधवार को घरेलू कलह के चलते 30 वर्षीय ज्योति पत्नी नवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह ज्योति के कमरे में जाकर देखा तो वहां फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव का पंचनामा शुरू किया। ज्योति के मायके वालों को भी सूचित किया गया, जो तुरंत ससुराल पहुंचे। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। गमगीन माहौल में ज्योति का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्योति लंबे समय से घरेलू कलह के कारण तनाव में थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें