डीएम से इंसाफ की गुहार लगाती पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक पीड़ित महिला कार्रवाई की मांग के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान पीड़िता जिलाधिकारी के समक्ष फूट-फूटकर रो पड़ी। महिला ने कहा कि साहब मेरे पति की जमीन हड़प ली गई है, मुझको इंसाफ दिलाओ। डीएम ने महिला को भरोसा दिलाया कि इंसाफ मिलेगा, बैनामा निरस्त कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
खतौली में मंसूरपुर के गांव नावला निवासी राधा पत्नी योगेंद्र उर्फ डब्बू ने तहसील में डीएम अजय शंकर पांडेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति बीमार रहता है। इलाज के लिए जनेश्वर से एक लाख रुपये लिए थे। इसके बदले जनेश्वर ने उसके पति से दो जनवरी 2019 को इकरारनामा कर लिया था।
आरोप है कि तीन चार माह बाद जनेश्वर ने मेरे पति से कहा कि तहसील चलना है, इकरनामा की तारीख बढ़वानी है। मेरे पति को धोखे में नींद की गोलियां खिलाकर तहसील में लाकर 21 मई 2019 को इकरारनामा का बैनामा करा लिया। आरोप है कि अब ये लोग शिकायत करने पर मेरे पति को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने रोते हुए डीएम से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/