फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खेल रही दो साल की मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदीम में नाना के घर आई दो साल की मासूम शिवी को तेज गति से आती बोलेराे पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ रोड स्थित हसनपुर कदीम निवासी सोमपाल के घर पर दो सप्ताह पहले उसकी बेटी स्वाति अपनी दो साल की इकलौती बेटी शिवी को लेकर अपनी सुसराल ग्रेटर नोएडा के रामपुर बांगर गांव से लेकर आई थी। बृहस्पतिवार को शिवी का नाना सोमपाल मासूम शिवी को लेकर घेर में चले गए। वहां पर बच्ची खेलते हुए रास्ते पर पहुंच गई। तभी गांव का ही सुनील कुमार टाटा तेज रफ्तार में बोलेरो पिकअप विपरीत दिशा से लेकर आया और बच्ची को कुचल दिया। बच्ची शिवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी गाड़ी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें