इकरार अहमद.....मेरठ पब्लिक स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलती महिला खिलाड़ी।
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही 35वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सुबह के सत्र में सात मुकाबले खेले गए। इसमें झांसी, बागपत, मुरादाबाद आदि टीमों ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए बढ़त बनाई।
बृहस्पतिवार को पहला मैच झांसी और फिरोजाबाद के बीच पुरुष वर्ग में खेला गया। इस मैच में झांसी ने 52-46 का स्कोर कर मैच जीता। दूसरा मैच बागपत और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। बागपत ने 48-23 के स्कोर से मैच जीता। तीसरा मैच मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच खेला गया। इस मैच में मुरादाबाबद ने 34-23 का स्कोर कर मैच जीता। चौथा मैच हापुड़ और गाजियाबाद की टीम के बीच हुआ। इस मैच में हापुड़ और गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद गाजियाबाद ने 58-50 का स्कोर कर जीत प्राप्त की।
पांचवा मैच बुलंदशहर और प्रयागराज की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में प्रयागराज की टीम ने 69-47 का स्कोर कर मैच जीता। छठा मैच बीएलडब्लू और मथुरा के बीच खेला गया। इस मैच में बीएलडब्लू ने 53-39 के स्कोर से जीत प्राप्त की। सुबह के सत्र में अंतिम मैच कानपुर देहात और आगरा के बीच हुआ। इस मैच में आगरा ने 40-21 के स्कोर से जीत प्राप्त कर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। इस मौके पर जिला बास्केटबाल संघ के सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।