फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारी बारिश में लिसाड़ी गेट में दो मंजिला मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पड़ोसियों ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम लगातार हो रही बारिश के चलते दानिश का तीस वर्ष पुराना दो मंजिल मकान अचानक से भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने से सभी सुरक्षित बच गए। पीड़ित के घर में रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब गया।
जोगी वाली गली निवासी दानिश ने बताया कि वह अपनी मां मोबिना और दो भाइयों के साथ 50 गज के दो मंजिला मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनकी मां घर के बरामदे में बैठी थी, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान मकान का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। मां के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर की दौड़े। उससे पहले दूसरी मंजिल की छत पहली मंजिल पर आ गिरी और फिर पहली मंजिल की छत भी नीचे भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में किसी को हताहत नहीं हुआ है। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित ने बताया कि घर का कीमती सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। लगातार बारिश के कारण मकान में पानी भी भर गया। सीओ संग्राम सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच पड़ताल करने के लिए गया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें