फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में दो मंजिला मकान गिरा, चौकीदार घायल

विज्ञापन
शास्त्रीनगर के सेक्टर 9 में बारिश के चलते गारमेंट्स की सिलाई कारखाना गिरा.....संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर नौ में रविवार देर रात बरसात के चलते दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान में स्कूल ड्रेस बनाने का काम होता था। रात में यहां काम करने वाला चौकीदार जाहिद घायल हो गया। उसे मधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान गिरने से काफी सामान का नुकसान होने का अनुमान है।
गढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी निवासी मोहित जैन का स्कूल ड्रेस का कारोबार है। मोहित जैन का दो मंजिला मकान शास्त्रीनगर सेक्टर नौ में था। इसके ऊपरी हिस्से में फैक्टरी बना रखी है। मकान के नीचे दुकानें हैं। इन दुकानों को किराये पर दे रखा है। दिन में श्रमिक फैक्टरी में ड्रेस बनाने का काम करते हैं। रात में चौकीदार जाहिद रहता है। रविवार रात को भी जाहिद मकान की छत पर था। बारिश के कारण मकान के आसपास जलभराव हो गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब 12 बजे अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। कुछ ही देर में पूरा मकान जमींदोज हो गया। हादसे में चौकीदार जाहिद घायल हो गया। अचानक मकान के गिरने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मलवे में दबे जाहिद को निकाल कर पास के मधु अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलने पर नौचंदी पुलिस पहुंची। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। दमकल की टीम भी आ गई। नगर निगम की टीम ने भी पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में ज्यादा क्षति नहीं हुई है।
-
पड़ोसी का मकान भी क्षतिग्रस्त
मोहित जैन का दो मंजिला मकान बरसात के चलते धराशायी होने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। शादाब के मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गिरे मकान का मलबा उसके मकान तक पहुंचा है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। वो घरों से भाग कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


बीस साल पुराना पक्का मकान था
यह मकान पूरा पक्का बना हुआ था। पूछताछ करने पर मोहित जैन ने पुलिस को बताया है कि मकान करीब 20 साल पुराना था। दीवारों से लेकर छत तक पूरा मकान पक्का बना हुआ था। हालांकि लोगों का कहना है कि बरसात के कारण मकान एक साइड में झुक गया था, मगर मकान मालिक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यदि दिन में हादसा होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें