फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पैठ बाजार से चोरी हुआ दो माह का बच्चा, मचा हड़कंप, पुलिस ने महिला को किया ट्रेस, जल्द बरामद होगा मासूम

Fri, 31 May 2024 04:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में लालकर्ती पैठ बाजार से एक दो माह का बच्चा चोरी हो गया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला को ट्रेस कर लिया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र में पैठ बाजार में खरीदारी के लिए आई एक महिला अपनी मुंह बोली मौसी के दूधमुंहे धेवते को लेकर फरार हो गई। हालांकि, पुलिस की सजगता के चलते महिला को ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि बच्चे को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सदर बाजार क्षेत्र की रजबन की रहने वाली अंकिता की शादी 2018 में सहारनपुर में अमित के साथ हुई थी। अंकिता के दो बेटे, दो बेटी हैं। अंकिता शुक्रवार को लाल कुर्ती बाजार में खरीदारी करने एक महिला के साथ आई थी। यहां से राधिका नाम की महिला उसका दो माह का बच्चा चोरी करके ले गई। पीड़िता ने लाल कुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें