फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Fire: शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज की गायनिक ओटी में लगी आग, घंटे भर बाद पाया काबू

Fri, 31 May 2024 09:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज की गायनिक ऑपरेशन थिएटर में सुबह 7:30 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Meerut Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी में शॉर्ट सर्किट के कारण मेडिकल कॉलेज की गायनिक ऑपरेशन थिएटर में सुबह 7:30 बजे आग लग गई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। यह पूरी बिल्डिंग ऑपरेशन थिएटर के लिए ही निर्धारित की गई है। गायनिक ऑपरेशन थिएटर के ऊपर ई एंड टी ऑपरेशन थिएटर है और नीचे जनरल ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमूमन सुबह 9 बजे डॉक्टर के आने के बाद ही ऑपरेशन शुरू होती है। घटना के समय किसी भी ऑपरेशन थिएटर में मरीज या चिकित्सक मौजूद नहीं थे। आग पर सुबह 9  पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि, इस बीच अत्यधिक धुआं होने के कारण कोई वार्ड के अंदर दाखिल नहीं हो पा रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आरसी गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी वहा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें