फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्नों से भरा ट्रक कार पर पलटा, बचे कार सवार

विज्ञापन
कंकरखेड़ा की रोहटा रोड पर कार के ऊपर पलटा गन्ने से भरा ट्रक। स्रोत वीडियो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर लखवाया गांव के पास शनिवार को गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर पलट गया। कार में टीपीनगर निवासी सौरभ, कुराली निवासी अंकित व रिठानी निवासी विकास मौजूद थे। गनीमत रही कि कार सवार हादसे में बाल-बाल बच गए। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र में वेदव्यासपुरी निवासी सौरभ दीक्षित प्रोपर्टी डीलर हैं। सौरभ शनिवार को कार से अंकित और विकास के साथ लखवाया के पास घसौली मार्ग पर काॅलोनी में प्लॉट दिखाने के लिए गए थे। सौरभ ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी बीच गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक रोहटा की तरफ जा रहा था। चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। इस कारण ट्रक पलट गया। ट्रक में लदे गन्ने कार के ऊपर गिर गए। घटना के समय तीनों कार में सवार थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हादसे में कार सवारों को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें