फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित सीमेट के ब्लॉक से लदा ट्रक कार के ऊपर पलटा, जाम लगा

विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर कार पर पलटा सीमेंट के ब्लॉक से लदा ट्रक। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर के समीप गद्दा फैक्टरी के सामने बुधवार दोपहर सीमेंट के ब्लॉक से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक कार ब्लॉक के नीचे दब गई। जिससे मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हालांकि कार सवार दो चिकित्सक सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

रुड़की रोड पल्लवपुरम स्थित सुभाष कॉलोनी गली नंबर सात निवासी डॉ. राजकुमार व डॉ. अंजली कार से मेरठ करनाल हाईवे से होते हुए सरधना स्थित भारतीय जैन मिलन अस्पताल में आ रहे थे। नानू गंगनहर पुल के पास गद्दा फैक्टरी के सामने पहुंचे तो एक साइकिल सवार युवक आ रहा था, वहीं, गद्दा फैक्टरी की तरफ से एक अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। साइकिल व ट्राली को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। इस बीच कार के पीछे चल रहा सीमेंट के ब्लॉक से लदा 18 टायर ट्रक भी अनियंत्रित ह ो गया और कार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा खेत में जा घुसा जबकि ब्लॉक से लदा पीछे का हिस्सा कार पर जा गिरा। कार ब्लॉक के नीचे दब गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार डॉ. राजकुमार और अंजली को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच मार्ग पर कापुी देर तक जाक लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक डिवाइडर पर नहीं चढ़ता तो और भी भयंकर हादसा हो सकता था। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें