दिल्ली से बाइक चोरी करके ला रहा युवक पुलिस हिरासत में।
- फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। दौराला क्षेत्र के नंगली गेट के पास से बुधवार देररात चेकिंग कर रही पुलिस ने दिल्ली से बाइक चोरी कर ला रहे युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
दौराला थाना प्रभारी करतार सिंह के मुताबिक रात में एसएसआई महेंद्रपाल सिंह टीम के साथ नंगली गेट पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने बाइक दौड़ा दी। पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। युवक के पास बाइक के कागज नहीं मिले। पूछताछ में युवक ने बाइक बुधवार को ही दिल्ली से चोरी करके लाने की बात कही। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मेहरबान उर्फ इकराम पुत्र मो. हनीफ निवासी नानपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर है और वह चोरी की बाइक से खतौली जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
दौराला थाने में खड़ी युवक द्वारा दिल्ली से चोरी की गई बाइक।- फोटो : LAWARD