मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को हाईस्कूल के प्रैक्टिकल के दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दसवीं के छात्र पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। इससे छात्र घायल हो गया। परिजन और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी छात्र भाग गए। पीड़ित पक्ष ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने में वार्ता के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
रजबन टंडेल मोहल्ला निवासी दसवीं क्लास का छात्र है। शनिवार को स्कूल में प्रैक्टिकल था। क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने कॉपी देखने को कहा। इसको लेकर साथी छात्र ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र के नुकीली चीज से हमला कर दिया। जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र के पिता ने तहरीर दी है। स्कूल के शिक्षकों और दोनो पक्षों के परिजनों को थाने में वार्ता के लिए बुलाया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।