फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ततीना के मंदिर में स्थापित बूढ़ा बाबा की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
असमाजिक तत्व द्वारा गांव ततीना में क्षतिग्रस्त की गई बुढे बाबा की मूर्ति। (स्त्रोत ग्रामीण) मवा
विज्ञापन
मवाना। गांव ततीना में स्थित मंदिर में बूढ़ा बाबा की प्रतिमा की किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की। ग्राम प्रधान ने बताया कि नई प्रतिमा लाकर स्थापित की जाएगी तथा खंंडित प्रतिमा को प्रवाहित किया जाएगा। गांव ततीना में आबादी के बाहर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में बूढ़े बाबा की प्रतिमा स्थापित है। ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने बताया कि आबादी से बाहर होने के कारण ग्रामीण रोज इस मंदिर में नहीं जाते हैं। शनिवार सुबह जब ग्रामीण साफ सफाई करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मंदिर में स्थापित बूढ़े बाबा की प्रतिमा को किसी असामाजिक तत्व द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ईंट या अन्य किसी चीज के प्रहार से नाक व हाथ को खंडित किया गया है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और जांच कर लौट गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा को स्थापित कराया जाएगा तथा खंडित मूर्ति को गंगा में प्रवाहित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें