फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से सरेराह की अभद्रता, विरोध पर किशोरी के भाई का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सरेराह हुई अभद्रता की गई। विरोध करने पर उसके भाई को लहूलुहान कर दिया। शुक्रवार को लक्ष्मी मोटर के पास दिनदहाड़े हुई इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को दहला दिया बल्कि समाज की संवेदनशीलता और प्रशासन की सतर्कता पर भी चोट की है।
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के अनुसार लालकुर्ती निवासी शहजाद लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि उसने किशोरी के फोटो और वीडियो को अश्लील तरीके से एडिट कर पहले भी वायरल किया था। उस समय आरोपी ने गलती स्वीकार कर सामग्री डिलीट करने की बात कही थी, लेकिन उसकी नीयत नहीं बदली। शुक्रवार को किशोरी जब बाजार से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने अपने एक साथी के साथ उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की, गाली-गलौज की और खुलेआम अभद्रता की। किशोरी के भाई ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पंच से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में शहजाद ने दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क होने की बात स्वीकार की है। मामले में परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके साथी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें