बिजली का समाचार :::: लोकेश अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश।
मेरठ। छावनी क्षेत्र के हंडिया मोहल्ले में शुक्रवार को कैंट बोर्ड की मीट की एक दुकान खाली कराने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। शब्बीर कुरैशी का कहना है कि कैंट बोर्ड ने उनकी दुकान किसी और को आवंटित कर दी है और उसे खाली कराने के लिए कैंट बोर्ड की टीम पहुंच गई, जबकि यह मामला कोर्ट में है। इसके कागज भी टीम को दिखाए गए। उनके नहीं मानने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
कैंट बोर्ड के राजस्व अधीक्षक हितेश राय का कहना है कि ये दुकान एक वर्ष के लिए आवंटित की जाती है। नई प्रक्रिया होने तक पुराने आवंटी को दुकान दी गई थी। अब नए आवंटी को दुकान आवंटित कर दी गई है। इसमें कोर्ट का कोई स्टे भी नहीं है। टीम नए आवंटी को कब्जा दिलाने गई थी। संवाद