फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण को अपर मुख्य सचिव से मिले

विज्ञापन
मेरठ में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के आवास पर पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर का स्वागत किया
विज्ञापन
मेरठ। माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुरई गुट के मेरठ महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने बताया कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक दीपक कुमार से मिला और शिक्षकों के स्थानांतरण करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान तथा शिक्षकों के शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में लंबित लगभग 1750 शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण की फाइलें लटकी हुई हैं। लंबित ऑफलाइन स्थानांतरण तत्काल किए जाएं। अपर मुख्य सचिव महोदय ने अति शीघ्र शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) व अन्य अधिकारियों को बुलाकर यथाशीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य डॉ. आद्या प्रसाद मिश्र, तेरस यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें