फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: गंगा में डूबकर किशोर की मौत, पांच घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 31 May 2019 08:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में एक किशोर की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। करीब पांच घंटे तक गोताखोरों के तलाश करने के बाद किशोर का शव मिल गया। 

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी बिजेंद्र कुमार का करीब 13 साल का पुत्र हिमांशु गुरुवार की शाम अपने परिजनों के साथ गंगा पार स्थित अपने खेतों पर काम करने गया था। बाकी परिजन तो खेत पर ही काम में जुट गए, लेकिन भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हिमांशु बिना बताए गंगा में नहाने के लिए आ गया। वह गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान अचानक वह अधिक गहरे पानी में बहकर चला गया और डूब गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने हिमांशु को जंगल में ही इधर-उधर और अपने घर पर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 

वहीं थोड़ी देर बाद गंगा किनारे काम कर रहे लोगों ने किसी बालक के गंगा में नहाने की बात कही। परिजनों ने गंगा किनारे बालक के कपड़े देखकर बताया कि गंगा में डूबा बालक हिमांशु ही है। परिजन बताते हैं कि काम में व्यस्त होने के चलते हिमांशु कब गंगा में नहाने के लिए आ गया। इसका पता ही नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने बालक को करीब चार-पांच घंटे तलाश करने के बाद गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। हिमांशु की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

उधर, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह के अनुसार क्षेत्र के अधिकांश लोगों की खेती गंगा पार ही है। इसलिए हो सके तो बच्चों को अपने साथ खेतों पर न ले जाएं। क्योंकि काम में व्यस्त होने के कारण घर वाले बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते। इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें