फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग पर हाइट गेज को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने रेलवे फाटक के गेट पर लगे हाइट गेज को तोड़ दिया। फाटक पर मौजूद गेटमैन ने हापुड़ रेलवे थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात कस्बे में मोहिउद्दीनपुर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन संजीव कुमार के अनुसार मोहिउद्दीनपुर की ओर से गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा तो ट्रक हाइट गेज में फंस गया। चालक ने ट्रक को जबरन निकालने का प्रयास किया तो हाइट गेज ऊपर से टूट गया। इसकी सूचना गेटमैन ने तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को कब्जे में ले लिया। बाद में हापुड़ रेलवे पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें