फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने की हसरत नहीं हुई पूरी तो दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी बात से अफसर भी हैरान

Tue, 24 Dec 2019 07:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के पुल के पास एक किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटनास्थल के पास उसके स्कूल बैग में रखी कॉपी पर सुइसाइड नोट लिखा मिला। इसमें किशोर ने अपनी जान देने का कारण विदेश जाने की हसरत पूरी न होना लिखा है।

विज्ञापन

 
सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे सरसावा पुलिस को सूचना मिली कि यमुना पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का कटा हुआ शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही एसओ सरसावा प्रमोद कुमार और शाहजहांपुर चौकी प्रभारी केके सांगवान मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि यह शव 17 वर्षीय किशोर सौरभ पुत्र राकेश चौधरी का था। वह गांव पचकुआं थाना चिलकाना का रहने वाला था। 

बताया जाता है कि सौरभ सरसावा के गांव झरौली क्षेत्र में संचालित एक गुरुकुल में कक्षा 10 का छात्र था। एसओ ने बताया कि सौरभ का शव जिस स्थान पर मिला, वहीं एक स्कूल बैग भी पड़ा हुआ था। बैग में रखी एक कॉपी में नोट मिला जिसमें सौरभ ने लिखा कि विदेश ना जा पाने के कारण वो अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द

विज्ञापन

एसओ ने बताया कि जांच करने पर कॉपी में लिखे नोट की राइटिंग मैच कर गई। एसओ ने बताया कि किसी शिक्षक की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। तभी से ही सौरभ परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुसाइड नोट में यह लिखा...
मैं सौरभ पंवार अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं। मेरा कोई संगी साथी, परिवार या गुरुकुल इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं अपने शिक्षक (नाम गुप्त रखा गया है ) की मौत से दुखी हूं। उनका सपना था कि मैं पढ़ लिखकर विदेश जाऊं। मगर उनके न होने से सपना पूरा करने में असमर्थ हूं। इसका मुझे दुख है। इंसान खाली हाथ दुनिया में आता है और चला जाता है। मैं भी उसी का पालन कर रहा हूं। मेरे बाद मेरा सामान बच्चों को बांट देना।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें