मेरठ। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने बुधवार को बीडीओ के नाम एडीओ पंचायत अजय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कृषि विभाग का है। प्रत्येक गांव में एक पंचायत सहायक है। सर्वे में जाने से पंचायत कार्यालय का काम बाधित होता है। महिला होने के चलते दूरस्थ स्थान पर सुरक्षा को लेकर डर बना है। वहीं काफी सहायकों के पास स्मार्टफोन भी नहीं है, जिससे वह सर्वे का कार्य पूरा कर सकें। इस लिए पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त किया जाए। उन्होंने मांग रखी कि सहायकों का 10 लाख का बीमा और सरकारी नौकरी की व्यवस्था हो। मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश, पंचायत सहायक प्रभु दयाल, विकास निषाद, शोएब खान, प्रदीप कुमार, गौरव आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद