पहले किट्टू और अब शिवांगी हुई अगवा
पहले पांच साल की किट्टू और अब छह साल की शिवांगी अगवा हो गई। दोनों बच्चियों को कहां पर छोड़ा गया या उनके साथ अनहोनी हो गई। इसका अब तक पता नहीं चला है। जिले में आठ नाबालिग लड़कियां लापता हैं। बच्चियों के अपहरण का मामला बेहद गंभीर है, बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही है। चार जनवरी 2023 को टीपीनगर के मुल्ताननगर निवासी धीरेंद्र सिंह की पांच साल की बेटी मानवी उर्फ किट्टू लापता हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा गया कि एक युवक आता है और बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता है।
डेढ़ महीना बीतने के बावजूद भी किट्टू का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस के मुताबिक, 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, करीब एक हजार संदिग्ध मोबाइल नंबरों से छानबीन की गई, लेकिन बच्ची का पता नहीं लगा। यह मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि नारंगपुर से छह साल की शिवांगी लापता हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, एक जनवरी से 15 फरवरी तक आठ नाबालिग लापता चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: UP: मदनी के बयान से आक्रोश, स्वामी यशवीर महाराज बोले- देवबंद के लिए करेंगे कूच, मौलाना से मांगेंगे जवाब
बच्ची के अपहरण का मुकदमा परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की तलाश में पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। नारंगपुर और आसपास के गांव में पुलिस का तलाशी अभियान जारी। जल्द बच्ची को सकुशल बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी