फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना पर फायर ब्रिगेड़ की छह गाड़ियां पहुंचीं, एक घंटे बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन


- दुकान मालिक हुआ बेहोश, आसपास की दुकानों के गिरे शटर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के व्यस्त लालकुर्ती बाजार में सोमवार शाम छह बजे सारिका मुस्कान नामक साड़ी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय दुकान मालिक नजमुद्दीन उर्फ नजमू अपने बेटे सोनू और कर्मचारी तालिब व वसीम के साथ दुकान पर मौजूद था। दुकान मालिक व अन्य दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। मगर आग की लपटें व तपिश तेजी से बढ़ने लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने छह गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
देहली गेट थाना क्षेत्र खैरनगर निवासी नजमुद्दीन और उनके बेटे सोनू की बाजार में दो मंजिला दुकान हैं। सोमवार शाम दुकान पर उनका कर्मचारी तालिब व वसीम मौजूद था, जो ग्राहकों को प्रथम तल पर साड़ियां दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के तारों में चिंगारी उठी। चिंगारी ऊपर की मंजिल में रखी साड़ियों पर गिर गई। कुछ ही पलों में आग तेजी से भड़क गई। जिससे हालात बेकाबू हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची, लेकिन बाजार की संकरी गलियों और भीड़भाड़ के कारण वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मी सूझबूझ दिखाते हुए सीढ़ियों के जरिए दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में भारी भीड़ जुट गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। एहतियातन आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, जिससे आग अन्य प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। आग की चपेट में आने से दुकान का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। सीएफओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। प्रथम जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रकाश में आ रहा है।

संकरी गली के कारण अंदर नहीं पहुंच सकी गाड़ियां

दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन बाजार की गली संकरी होने के कारण गाड़ियां अंदर नहीं जा सकी। घटनास्थल से 100 मीटर पहले ही गाड़ियां बाजार की मुख्य सड़क पर खड़ी की गई। स्थानीय लोगों ने भी दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए टीम का साथ दिया।
विज्ञापन


आग के दौरान बेहोश हुआ सोनू
दुकान में आग लगती देख सोनू व नजमुद्दीन ने शोर मचा दिया। आग की ऊंची लपटें देखकर व शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। दुकान में आग लगती देख सोनू बेहोश हो गया। अन्य दुकानदारों ने किसी तरह सोनू को संभाला। दुकान मालिक की आंखों में आंसू आ गए।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें