फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर मेरठ में जमकर हंगामा, इंस्पेक्टर से हाथापाई

Sat, 19 Aug 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर हंगामा
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी को मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जयंत को गिरफ्तार करने के लिये मुजफ्फरनगर समेत मेरठ की करीब 12 थानों की पुलिस लगी। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के विरोध में लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यहां तक कि हाईवे भी जाम कर दिया और ट्रेन रोकने की भी कोशिश की गई। बताया गया कि जयंत चौधरी की गिरफ्तारी के दौरान लोकदल के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर दी। इससे मामला और गरमा गया और पुलिस जयंत चौधरी को गाड़ी में बैठाकर ले गई। इसके बाद लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। साथ ही भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन


बता दें कि जयंत चौधरी आठ दिन पहले बिजनौर में पुलिस हिरासत में मरे किसान जसवंत के परिवार से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उनका काफिला मोदीनगर में भी रोका गया, लेकिन वहां पुलिस पर भारी पड़ मेरठ पहुंचे। मेरठ पुलिस ने पहले से ही उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रखी थी। जयंत चौधरी मेरठ होते हुए बिजनौर जा रहे थे। इस दौरान जमकर हंगामा और लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें